🟢🔴🟡 रबी फसल गिरदावरी प्रारंभ हो चुकी है। 🟢🔴🟡 गिरदावरी की अवधि दिनाँक 21/01/2025 से 28/02/2025 तक है। 🟢🔴🟡🟢🔴🟡 फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। 🟢🔴🟡

सर्वेयर के लिए पटवारी साहब का संदेश। कृपया एक बार अवश्य पढ़ें।

जय श्री राम साथियों!

            सभी सर्वेयर साथियों से विनम्र निवेदन है कि फार्मर रजिस्ट्री का काम बंद न करें। कार्य निरंतर करते रहिए और लक्ष्य यह रखिए कि अंतिम तारीख से पहले अपने-अपने राजस्व ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो सके। धैर्य रखिए, खरीफ़ फसल गिरदावरी का भुगतान मिल जाएगा। पूरे मध्य प्रदेश यह सर्वेयर के माध्यम से काम कराया गया है ऐसा नही होगा कि किए गए काम का पैसा न मिले। शुरुआत है समय तो थोड़ा लगेगा। 1 अगस्त से 15 अक्टूबर को अंतिम तिथि समाप्त हुआ पर भी सर्वेयर द्वारा गिरदावरी कार्य पूर्ण नही होने पर बचे हुए खसरों का गिरदावरी पटवारी द्वारा किया गया है। जो सर्वेयर भाई जितना काम किये हैं उसका पैसा मिल ही जाएगा। कोई भी काम हो शुरूआत मे थोड़ा-सा समय लगता है बहुत से सर्वेयर गिरदावरी काम नही जानते थे और बहुत से लोग अभी भी फार्मर रजिस्ट्री का काम नही कर पाते होंगे तो कोई भी काम शुरुआत मे समय लगता ही है। हमे शासन ने अपने कार्यों को पूरा करने और पटवारी की सहायता के लिए रखा है। यदि हम काम नही करेंगे तो हमारे पीछे कितने लोग भी है हमे हटाकर किसी दूसरे लोगो को रख लेंगे हम काम नही कर पाएंगे तो किसी दूसरे व्यक्ति को भर्ती कर पटवारी खुद काम करेंगे और फार्मर रजिस्ट्री काम हम नही करेंगे तो इसका फायदा CSC वालों को मिल जाएगा सरकार सब जानती है। सर्वेयर नही करेंगे रजिस्ट्रेशन तो CSC वाले कर सकते हैं। सभी सर्वेयर भाई किसी को मौका मत दीजिए। काम करने की जिम्मेदारी मिली है तो कार्य अवश्य पूरा करना चाहिए और यदि कोई समस्या आयेगी तो व्यक्तिगत नही सामूहिक रूप से सबको एक साथ मिलकर शासन के पास बात रखना होगा।

            सामूहिक रूप से हम किसी बात को लेकर बात कर सकते हैं। बहुत से लोग सर्वेयर साथियों को भड़का रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं कि सरकार पेमेंट नही दे रही है तो 181 मे कॉल करो और शिकायत करो, कहीं पटवारी को दबाव दो तो कहीं तहसीलदार तो कहीं कलेक्टर का घेराव करो, हड़ताल करो। मैं आप सभी को कहना चाहता हूं कि ये बिल्कुल भी सही नही है। क्रोध रूप मे कोई काम सफल नही होता है। कहावत है न कि गुस्सा, घमंड और झूठ का सहारा नही लेना चाहिए किसी काम को करने के लिए! गुस्सा इंसान को कमजोर बना देता है। घमंड टूटकर चूर-चूर हो जाता है और झूठ आदमी को गहरे बुराई के दल-दल में ले जाता है तो गुस्से से नहीं, अपितु धैर्य से काम लीजिए और परिश्रम कीजिए। मेहनत का फल जरूर मीठा होता है, आज नही तो कल जरूर मेहनत रंग लाएगी। इसलिए सभी सर्वेयर भाई-बहन  पटवारी और सरकार से मिल-जुलकर ईमानदारी, संघर्ष और मेहनत के साथ काम कीजिए जिससे हमारी अच्छी छवि बनी रहे। पटवारी से लेकर शासन-प्रशासन भी गर्व के साथ कह सके कि सर्वेयर अच्छा और मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किए हैं। अच्छा काम करने पर हो सकता है रेगुलर भी हो जाएं, मासिक वेतन के साथ पटवारी का आधे से ज्यादा काम करना पड़े। सरकार सीधे सरकारी नौकरी नहीं दे रही है। अधिक जनसंख्या होने के कारण घुमा फिरा के धीरे से भर्ती हो जाता है। रोजगार सहायक, मोबिलाइजर, सेल्समैन को देखिए काम करते-करते परमानेंट किए गए हैं और सर्वेयर भाई हड़ताल करने लगे, सरकार को दबाव देने लगे, राजनीति करने लगे तो निश्चित ही पद से हटा दिए जाएंगे। इसलिए सरकार से अपना छवि बनाकर चलना है। किसी शासन-प्रशासन, जिम्मेदार अधिकारी से बुराई नही करना है। भाई साहब! सभी लोग अभी मेहनत और परिश्रम पर फोकस कीजिए! सब समझदार हैं आप खुद अपना फैसला ले सकते है धन्यवाद! 🙏🙏🙏

पल पल की ताजा अपडेट पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें:– सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश

         आपका अपना
     दीपेश लल्ला तिवारी