🟢🔴🟡 रबी फसल गिरदावरी प्रारंभ हो चुकी है। 🟢🔴🟡 गिरदावरी की अवधि दिनाँक 21/01/2025 से 28/02/2025 तक है। 🟢🔴🟡🟢🔴🟡 फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। 🟢🔴🟡

सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश की आवश्यक संगठनात्मक बैठक संपन्न - दिनांक 03/11/2024

जय श्री राम साथियों! 🙏

आज दिनाँक 03/11/2024 दिन रविवार को गूगल मीट ऐप पर सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश की आवश्यक संगठनात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में बहुतायत से सर्वेयर साथियों ने उपस्थिति दर्ज की। बैठक में कई सर्वेयर साथियों ने फार्मर आईडी बनाने में आ रही समस्या के बारे में बताया तथा हमारे सभी सर्वेयर साथियों के द्वारा खरीफ़ 2024-25 में किये गए सर्वे / गिरदावरी कार्य का जो भुगतान सूची जारी किया गया है उसमे विभिन्न प्रकार की विसंगतियां मौजूद हैं तथा आज दिनांक तक भुगतान भी नही हुआ है। उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्तावित विषयों को लेकर श्री दिव्यानंद जीतू पाण्डेय जी के नेतृत्व में सर्वेयर साथियों के द्वारा उच्च अधिकारियों से मिलकर जानकारी प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।

धन्यवाद! 🙏🙏

पल पल की ताजा अपडेट पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें:– सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश

         आपका अपना
     दीपेश लल्ला तिवारी