🟢🔴🟡 रबी फसल गिरदावरी प्रारंभ हो चुकी है। 🟢🔴🟡 गिरदावरी की अवधि दिनाँक 21/01/2025 से 28/02/2025 तक है। 🟢🔴🟡🟢🔴🟡 फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के साथ करें। 🟢🔴🟡

सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न - दिनांक 08/11/2024

जय श्री राम साथियों! 🙏

आज दिनाँक 08/11/2024 को गूगल मीट ऐप पर सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश जिला शहडोल की संगठनात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में दोनों जिलों के सभी सर्वेयर साथियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वेयर साथियों ने फार्मर आईडी बनाने में आ रही समस्या एवं खरीफ़ 2024-25 में किये गए सर्वे / गिरदावरी कार्य का जारी भुगतान सूची की विसंगतियों के बारे में बताया। उपरोक्तानुसार बैठक में विभिन्न विषयों के साथ-साथ संगठनात्मक चर्चा हुई। श्री दिव्यानंद जीतू पाण्डेय जी ने सभी साथियों को संगठन के रीति और नीति के बारे में विस्तार से समझाया। जिला शहडोल में संगठन की ओर से प्रभारी भी नियुक्त किये गए।

धन्यवाद! 🙏🙏

पल पल की ताजा अपडेट पाने के लिए अभी हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें:– सर्वेयर संघ मध्यप्रदेश

         आपका अपना
     दीपेश लल्ला तिवारी